संभल : उत्तर प्रदेश में संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उनका रक्तरंजित शव बुधवार सुबह मंदिर परिसर में मिला।पुलिस सूत्रों ने बताया कि चंदौसी शहर के मोहल्ला गौशाला रोड पर एक प्राचीन शिव मंदिर है। रोशन लाल सैनी मंदिर में पुजारी के तौर पर रह रहे थे। रात्रि में किसी समय पुजारी की हत्या कर दी गई जिसकी जानकारी बुधवार को सुबह के समय पूजा अर्चना के लिए लोगों के मंदिर में पहुंचने पर हुई।(वार्ता)



