वाराणसी। 14 साल से फरार और 25 हजार का इनामी अभियुक्त श्रीनिवास पांडेय उर्फ गुड्डू को कोतवानी पुलिस ने दबोचा। पुलिस उपायुक्त काशी जोन आर एस गौतम ने बताया कि कोतवाली पुलिस टीम के अथक प्रयास से 363/366/379 और एससी/एसटी एक्ट में पिछले 14 वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार का इनामी अपराधी श्रीनिवास पाण्डेय उर्फ गुड्डू निवासी विजौरा थाना मरदा गाजीपुर व हाल पता के 54/98 दारानगर थाना जैतपुरा वाराणसी को मंगलवार को कबीरचौरा अस्पताल गेट के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त एक नाबालिग को लेकर 14 वर्षों से फरार था।
गैंगस्टर एक्ट का आरोपी दबोचा गया
वाराणसी। गैंगस्टर एक्ट का अभियुक्त राहुल को कोतवाली पुलिस ने दबोचा। डीसीपी काशी जोन ने बताया कि हरिजन बस्ती निवासी राहुल को दारानगर पेट्रोेल पंप के पास से टीम ने दबोचा। इसके ऊपर शारीरिक संबन्ध, चोरी लूट और नकबजनी का मामला दर्ज था।



