वाराणसी। मंडुवाडीह पुलिस ने रविवार को चोरी की चार बाइक के साथ दो शातिर चोरों को ठाकुर बाड़ा लहरतारा के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की पहचान प्रेम मौर्या (21) और उमेश मौर्या (23) वर्ष निवासी गोपालपुर, कोरौता थाना लोहता के तौर पर हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि हम लोग विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चुराकर तथा फर्जी कागज बनवाकर कम पैसों में बेच देते हैं।
थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग जल्दी पैसा कमाने और अपनी शान-शौकत व दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रो से बाइक चोरी कर उसे औने-पौने दाम पर बेच देते थे। बाइक बेचने से पहले फर्जी कागजात तैयार करते और नंबर प्लेट बदल देते थे। थे और फउनके नम्बर प्लेट बदल कर व फर्जी कागजात तैयार कर बेचकर अपने 2 शौक को पुरा करते है। पांच दिन काशी विधापीठ ब्लाक शिवदासपुर, वाराणसी के परिसर से चोरी बाइक को बेचने के लिए दोनों ठाकुर बाड़ा लहरतारा के पास जुटे थे। कड़ाई से पूछताछ में सामने आया कि तीन अन्य बाइक भी चोरी कर उसे लहरतारा ओवर ब्रिज के आगे गेट नम्बर नम्बर चार से करीब 200 मीटर आगे सुनसान स्थान पर छिपा कर रखे थे जिसे अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद किया गया।



