बरेली : बरेली जिला जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के भाई व पूर्व विधायक अशरफ से बिना पर्ची मुलाकात करने वाले दो गुर्गों को थाना बिथरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पकड़े गए फुरकान इज्जत नगर थाना क्षेत्र व राशिद मीरगंज थाना क्षेत्र निवासी है। यह गुर्गे अशरफ के इशारे पर काम किया करते थे। उधर, शुक्रवार शाम एसआईटी ने भी छापामारी कार्रवाई शुरू कर दी जिसमें अशरफ के साले सद्दाम का मकान सीज किया गया है।(वार्ता)



