कौशांबी : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मोहब्बतपुर पइन्सा क्षेत्र में बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुयी गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामसहायपुर गांव में काफी दिनों से दो पक्षों में रंजिश चली आ रही है। राजकरण पांडे पक्ष के लोग गांव के कुछ लोगों के साथ परंपरा के तहत काली माता देवी स्थान फाग उठाकर गाते हुए होली का स्थान पर पहुंचे। इसी दौरान रास्ते में चंद्र प्रकाश मिश्रा पक्ष के लोग आ गए एक दूसरे को देख कर तंज कसने का दौर गाली गलौज और मारपीट में तब्दील हो गया।(वार्ता)



