Crime

जेल में कैदियों की भिड़ंत : सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी समेत दो की मौत

अमृतसर : पंजाब के तरणतारण में गोइंदवाल जेल में कैदियों में भिड़ंत में दो कथित गिरोहबाजों की मौत हो गई। इसमें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी भी शामिल है।सूत्रों के अनुसार मृतकों में मंदीप सिंह उर्फ तूफान, जो कथित रूप से सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपियों में शामिल था और दूसरे पीड़ित की पहचान मोहन सिंह उर्फ मनमोहन सिंह के रूप में की गई है।

इस भिड़ंत में केशव नामक एक कैदी भी घायल हुआ है।अमृतसर, 26 फरवरी (वार्ता) पंजाब के तरणतारण में गोइंदवाल जेल में कैदियों में भिड़ंत में दो कथित गिरोहबाजों की मौत हो गई। इसमें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी भी शामिल है।सूत्रों के अनुसार मृतकों में मंदीप सिंह उर्फ तूफान, जो कथित रूप से सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपियों में शामिल था और दूसरे पीड़ित की पहचान मोहन सिंह उर्फ मनमोहन सिंह के रूप में की गई है। इस भिड़ंत में केशव नामक एक कैदी भी घायल हुआ है।

मौके पर डीएसपी (सिटी) जसपाल सिंह ढिल्लों, थाना सिटी तरनतारन के ड्यूटी अधिकारी विपिन कुमार और थाना गोइंदवाल साहिब के ड्यूटी अधिकारी प्रेम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। बता दें कि गोइंदवाल साहिब की जेल में मोबाइल फोन का दुरुपयोग हो रहा है और लगातार नशीले पदार्थों की बरामदगी हो रही है। गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से संबंधित आरोपी गैंगस्टर मंदीप को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया था।

रविवार को दोपहर लगभग तीन बजे आरोपियों में कुछ कहासुनी हुई और गैंगस्टरों ने लोहे की राड से एक-दूसरे पर वार करना शुरू कर दिया। ए कैटागिरी के गैंगस्टर मंदीप तूफान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनमोहन सिंह मोना ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button