Crime

अवधेश राय हत्याकांड में दूसरे साक्षी से जिरह

वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) अवनीश गौतम की अदालत में विचाराधीन अवधेश राय हत्याकांड में बचाव पक्ष की ओर से साक्षी रामजी राय का बयान अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने दर्ज कराया। बयान दर्ज होने के बाद साक्षी से अभियोजन की ओर से डीजीसी आलोक चंद्र शुक्ला,एडीजीसी विनय कुमार सिंह व वादी के अधिवक्ताओं अनुज यादव एवं विकास सिंह ने जिरह की।

बचाव पक्ष के साक्षी से बयान व जिरह की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद अदालत ने अगले सफाई साक्षी के रूप में गोपाल राय को सफाई साक्ष्य देने के लिए तलब करते हुए इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 14 फरवरी नियत कर दी।3 अगस्त 1991 को लहुराबीर क्षेत्र में स्थित आवास के गेट पर ही अवधेश राय के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी। अजय राय ने मुख्तार अंसारी,पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, भीम सिंह, कमलेश सिंह व राकेश न्यायिक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button