Varanasi

राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व सीपी ने जांची सुरक्षा

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू काशी विश्वनाथ मंदिर व गंगा आरती के देखने के कार्यक्रम में मद्देनजर मंगलवार पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन व जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम, एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पाण्डेय ने चप्पे चप्पे का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिक्रमण हटाया गया।

आरती के संदर्भ में गंगा सेवा निधि अध्य, शांत मिश्रा व महासचिव हनुमान यादव से वार्ता की गई। इसके बाद डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने मतहतों संग बैठक कर आगामी पर्व और राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बाबत रूपरेखा खींची। जी-20 को लेकर डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने भी मातहतों संग समीक्षा बैठक कर दिशा निर्देश दिया।

उन्होंने संबन्धित विभाग से कोआर्डिनेशन कर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने को कहा। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर जुटने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के बाबत निर्देश दिया। होली पर्व को लेकर थानेदारों को होलिका स्थल का निरीक्षण करने को कहा साथ वहां व्याप्त समस्या को संबन्धित विभाग से मिलकर निस्तारण करने को कहा। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर होटल लॉज आदि में चेकिंग बढ़ाने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button