Crime

अस्पताल कर्मचारी से हजारों की ठगी

वाराणसी। रेलवे टिकट का पैसा वापस करने के नाम पर एप डाउनलोड करा कर पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल कर्मी से हजारों रुपए की ठगी कर ली गई। डाक्टर संतोष कुमार निवासी महावीर ग्रीन्स अपार्टमेन्ट अर्दली बाजार ने बताया कि  02 फरवरी को ट्रेन मैन एप  के माध्यम से गोरखपुर वाराणसी का टिकट बुक कराया गया था। जिसमे मेरा 1186 रुपये काट लिया गया और टिकट भी प्राप्त नही हुआ। इस सम्बन्ध मे मैने उपरोक्त एप मे दिये गये मोबाइल नंबर पर काल किया। पैसा वापस करने के लिए  क्वीक सपोर्ट लिंक डाउन लोड करने के लिए कहा गया  डाउन लोड करते ही मेरे बैंक एकाउंट के डेवीट कार्ड के माध्यम से 18000 रुपये निकाल कर एक एकाउंट में ट्रान्सफर कर लिया गया। तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

Related Articles

Back to top button