मामला रहस्यमय:पैसे लेने की बात कहकर निकले युवक की मिली लाश
शव के पास विषाक्त की पुड़िया व शरीर पर चोट का निशान
रोहनिया,वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के भदवर चौकी अंतर्गत सर्विस रोड से 50 मीटर अंदर सड़क किनारे अनिल चौहान (34) निवासी करनाडाड़ी तड़ीया नामक व्यक्ति लाश मिली। सूचना पर पहुंची को जांच पड़ताल के दौरान पास में विषाक्त की पुड़िया और शरीर पर चोट के निशान थे। मृतक का शर्ट कुछ दूरी पर पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया वहीं परिजनों से घटना के बाबत पूछताछ की।
पत्नी नीतू ने बताया कि पैसे लेने की बात कह कर शुक्रवार को सुबह नौ बजे घर से अनिल निकला था और शनिवार को सुबह उसकी लाश मिली। अनिल शाहबाबाद स्थित एक निजी कपड़े की दुकान में काम करता था। मृतक को दो लड़की एक लड़का है। मां और पिता का निधन हो चुका है वह दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था और बड़ा भाई राजगीर मिस्त्री है।



