
वाराणसी। हरिश्चंद्र कॉलेज के छात्र चुनाव मांग को लेकर 10 दिनों तक अनोखे तरीक से प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए छात्रों ने रूपरेखा तैयार कर ली है। इसके लिए छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य को एक पत्रक भी सौंपा है। छात्रों का कहना है कि जबतक चुनाव की तिथि घोषित नहीं होती आंदोलन चलता रहेगा।
छात्रसंघ की तैयारी कर रहे कॉलेज के आनंद कुमार मौर्य और रवि कुमार ने बताया कि छह फरवरी से 25 फरवरी तक यह आंदोलन चलेगा। पहले दिन भीख मांगना, इसके बाद ढोेल पीटकर तिथि घोषित करने की मांग करना। प्रशासन का शव यात्रा निकालना और दाह संस्कार करना। कॉलेज प्रशासन का पिंडदान, मंडुन और दसवां। शोक सभा, प्रसाद का वितरण, शांति हवन, महापंचायत, भूख हड़ताल और अंतिम दिन यानी 25 फरवरी को जल त्याग करेंगे।



