Crime

फोन पे कस्टमर केयर बताकर , साइबर ठग ने उड़ाये 37 हजार

साइबर क्राइम का शिकार हुआ व्यापारी

दुद्धी,सोनभद्र- साइबर ठगों द्वारा आये दिन लूट के नये नये तरिके इजाद कर लोगों को चूना लगाने का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा। इसी क्रम में सोमवार को कस्बा के रामनगर निवासी राजीव रंजन भी इसके शिकार हुए, साइबर ठगों ने उन्हें 36997 रुपये का चूना लगाया।

घटना के बाबत भुक्तभोगी राजीव ने बताया दो तीन दिन पूर्व मेरे दुकान पर एक व्यक्ति अपने को फोन पे कंपनी का स्टाफ बताया और एकाउंट बनाने की बात कहकर दुकान का फोटो भी लिया था। सोमवार की दोपहर मेरे मोबाइल पर 7601984854 से काल आया और कालर ने अपने को फोन पे कस्टमर केयर से बताते हुए कहा कि आपका एकाउंट शुरू हो गया है। इसके लिए कंपनी आपको रिवार्ड दे रहा है, आप उसे रिसीव करें। हमें विश्वास में लेने के लिए उसने हमारे दुकान का फोटो भी मुझे सेंड किया।

जैसे ही मैंने मोबाइल में शो कर रहे रिवार्ड को रिसीव करना शुरू किया, वैसे ही खाते से फटाफट 4999, 4999, 10000, 5000 और 1999 रुपये कट गये। इस प्रकार खाते से कुल पांच बार में 36997 रुपये कट गये। यह देख मैं दंग रह गया और काल करने वाले से बात की तो उसने बेझिझक होकर कहा कि उसमें जो लिंक गया उसे लोड कीजिये, तभी पैसा वापस आयेगा। आगे और लूट करने का वह रास्ता बताता रहा। भुक्तभोगी ने इस मामले की लिखित जानकारी कोतवाल दुद्धी को देते हुए,न्याय की गुहार लगाई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button