Sports

हॉकी विश्व कप 2023:जर्मनी ने जापान को हराकर शुरू किया विश्व कप अभियान

भुवनेश्वर : दो बार की विश्व चैंपियन जर्मनी ने शनिवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के पूल-बी मुकाबले में जापान को 3-0 से परास्त करके अपने अभियान का जोरदार आगाज किया।कलिंगा स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में विजेता टीम के गोल मैट्स ग्रैम्बुश (36वें मिनट), क्रिस्टोफर रूर (41वां) और थीएस प्रिंस (49वां मिनट) ने किये।

पूर्व विश्व विजेता जर्मनी ने पहले ही मिनट से आक्रामक रवैया अपनाया लेकिन पहले और दूसरे क्वार्टर में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। शुरुआती हाफ में जापान के रक्षण को भेदने की नाकाम कोशिशों के बाद जर्मनी ने तीसरे क्वार्टर में अधिक निर्भीकता के साथ कोरियाई अर्द्ध में जगह बनानी शुरू कर दी। उन्हें इसका फल 36वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के साथ मिला, जिसे कप्तान ग्रैम्बुश ने गोल में तब्दील करते हुए अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।(वार्ता)

हॉकी विश्व कप 2023:बेल्जियम ने कोरिया को रौंदकर दिखाया वर्चस्व

हॉकी विश्व कप 2023:संघर्ष के बावजूद चिली की हार

भारत ने स्पेन को हराकर शुरू किया विश्व कप अभियान

इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 से परास्त किया

अर्जेंटीना ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर शुरू किया विश्व कप

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button