Sports

हॉकी विश्व कप 2023:संघर्ष के बावजूद चिली की हार

राउरकेला : न्यूजीलैंड ने सैम हीहा के दो गोलों की बदौलत शनिवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के पूल-सी मुकाबले में चिली को 3-1 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की।बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में सैम लेन (10वां) और सैम हीहा (12वां, 19वां मिनट) ने न्यूजीलैंड के लिये गोल किये। चिली ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए गेंद को अपने कब्जे में रखा, हालांकि इग्नासियो कोंट्रार्डो (50वां मिनट) के अलावा कोई भी उनके लिये गोल नहीं कर सका।अपना पहला विश्व कप खेल रही चिली की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही।

न्यूजीलैंड ने उनके कमजोर रक्षण पर पहले मिनट से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। न्यूजीलैंड के पहले हमले को रोकने में चिली कामयाब रही, लेकिन लेन ने 10वें मिनट में गोल करके ब्लैक स्टिक्स को बढ़त दिला दी।चिली की समस्याएं यहां भी खत्म नहीं हुईं और हीहा ने दो मिनट बाद फील्ड गोल करके न्यूजीलैंड की बढ़त दोगुनी कर दी।चिली को दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में दो पेनल्टी मिलीं लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा सका। इस बीच न्यूजीलैंड ने अपना आक्रमण जारी रखा और हीहा ने 19वें मिनट में साइमन चाइल्ट के शानदार पास की मदद से अपना दूसरा गोल दाग दिया।सिर्फ 30 मिनट में तीन गोल से पिछड़ने के बाद चिली ने अपने खेल में सुधार करते हुए दूसरे हाफ में 70 प्रतिशत से ज्यादा समय तक गेंद को अपने कब्जे में रखा।

चिली को तीसरे क्वार्टर में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, हालांकि उन्हें विश्व कप में अपने पहले गोल के लिये चौथे क्वार्टर तक का इंतजार करना पड़ा।मैच के 50वें मिनट में चिली की फॉरवर्ड पंक्ति ने गेंद के साथ न्यूजीलैंड के डी में प्रवेश कर लिया। कीवी गोलकीपर लियोन हेवर्ड गेंद को रोकने के लिये आगे आये मगर कोंटार्डो ने उन्हें छकाकर गोल दाग दिया। रेफरी ने बैक-स्टिक की संभावना जांचने के लिये टीवी रेफरी जिन्होंने इस गोल को वैध करार दिया और कोंटार्डो विश्व कप में चिली के लिये पहला गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गये।मुकाबले की समाप्ति से पहले चिली ने एक और पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया मगर उसे गोल में तब्दील न करने के कारण वह दो गोल के अंतर से हारे।न्यूजीलैंड इस जीत के साथ पूल-सी में पहले स्थान पर आ गया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button