कटक : ओडिशा के लोगों ने यहां आयोजित उद्घाटन समारोह में ‘हॉकी है दिल मेरा’ की धुन पर झूमते हुए एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला का आगाज किया।बाराबाती स्टेडियम में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में मेजबान राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष तैयब इकराम और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की उपस्थित रहे।पुरुष हॉकी के सबसे बड़े मंच के उद्घाटन समारोह की शुरुआत गुरु अरुणा मोहंती के नेतृत्व में मंगलाचरण कार्यक्रम के साथ हुई। इस दौरान प्रिंस डांस ग्रुप ने भी अपनी नृत्य प्रस्तुति से सभी को प्रफुल्लित किया।
कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री दिशा पटानी और कई सांस्कृतिक नृतकों ने भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन किया, जिसके बाद संगीतकार प्रीतम ने गायक बेनी दयाल, नीती मोहन, स्निति मिश्रा और रितुराज मोहंती के साथ मिलकर अपना गाना “हॉकी है दिल मेरा” गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रीतम का यह गाना पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का ‘थीम सॉन्ग’ है।मुख्यमंत्री पटनायक ने थीम सॉन्ग और शुभांकर ‘ओली’ के पेश होने के बाद एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के ओडिशा लौटने पर खुशी जाहिर की और टूर्नामेंट को आधिकारिक रूप से शुरू किया।इसके बाद कोरियाई बैंड ‘ब्लैक स्वान’ कार्यक्रम में मौजूद युवाओं का इंतजार खत्म करते हुए मंच पर हाजिर हुआ। ब्लैक स्वान ने अपनी प्रस्तुति से कटक को कुछ-कुछ सियोल के रंग में रंग दिया।
ऊर्जा से भरपूर फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने अंदाज में हिन्दुस्तान को ‘असली हॉकी से मिलाया।’ उन्होंने अपने गायन एवं नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध करते हुए उद्घाटन समारोह की शाम का समापन किया।इससे पहले, एफआईएच अध्यक्ष इकराम ने विश्व कप के लिये दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों की मेजबानी करने के लिये भारत को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया ओडिशा को संस्कृति और परंपरा की मातृभूमि के रूप में जानती है, लेकिन यह हॉकी की मातृभूमि भी है।खेल मंत्री ठाकुर ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने का यह एक शानदार क्षण है और हर भारतीय इसे देखने के लिये उत्साहित है।
उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल सभी के लिये मुश्किल समय था लेकिन भारत सरकार ने इस दौरान खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिये सुविधाएं उपलब्ध करवाईं।एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का आयोजन 13 से 29 जनवरी के बीच होगा। इस आयोजन में 16 देश हिस्सा ले रहे हैं और मेजबान भारत को पूल-डी में इंग्लैंड, वेल्स और स्पेन के साथ रखा गया है।(वार्ता)
Watch LIVE : Sh @ianuragthakur address on the occasion of Opening Ceremony of The FIH Odisha Hockey World Cup 2023 🇮🇳🏑🏑🏑! #HWC2023#HockeyIndia #IndiaKaGame #HWC2023 @TheHockeyIndia @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports https://t.co/yFm4y4aR51
— Office of Mr. Anurag Thakur (@Anurag_Office) January 11, 2023
India 🇮🇳 is truly excited to be hosting the Hockey World Cup in Odisha !
Hockey has had a timeless tale of mesmerising moments in the hearts of Indians! Wishing the teams the very best !#HWC2023#HockeyComesHome pic.twitter.com/wOQN5xiOfk
— Anurag Thakur (मोदी का परिवार) (@ianuragthakur) January 11, 2023
More 📸 pic.twitter.com/UFxjiHorqC
— Odisha Sports (@sports_odisha) January 11, 2023



