Sports

गढ़वा ने टीसीडी ए को 4 विकेट से पराजित कर,सेमीफाइनल में किया प्रवेश

दुद्धी के नागेन्द्र बने मैन आफ द मैच

दुद्धी, सोनभद्र- टीसीडी ए के नागेंद्र के आलराउंड प्रदर्शन ने उसे मैन आफ द मैच का तमगा तो दिला दिया, लेकिन उसका यह प्रयास टीम को हार से उबार नही पाई। उत्कृष्ट खिलाड़ियों से लैस गढ़वा की टीम उच्चस्तरीय रणनीति की बदौलत मेजबान को 4 विकेटों से पराजित कर सेमीफाइनल चक्र में प्रवेश कर लिया।

मैच के बावत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सचिव जबीं खान ने बताया कि टास जीतकर मेजबान टाउन क्लब दुद्धी ए की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में अपने 9 विकेट खोकर मात्र 146 जैसे लो स्कोर पर सिमट गई। दुद्धी की टीम बल्लेबाजी में जो शुरू में लड़खड़ाई तो अंतिम तक उबर नही सकी। ओपनिंग बल्लेबाजों की जोड़ी निशु (9 रन) और जामी (6 रन) की दहाई अंक में स्कोर पहुंचाने के पहले ही टूट गई।

सेकेंड डाउन पर उतरे मध्यमक्रम के बल्लेबाज नागेन्द्रराज सिंह ने छह चौकों व छह छक्के की मदद से 34 गेंदों पर सर्वाधिक 66 रनों की पारी खेल लड़खड़ाती हुई टीम को संभाला। अन्य बल्लेबाजों में कप्तान ने 17 रन व रिज्वानुद्दीन ने 14 रन बनाकर टीम को एक सम्मानजनक 146 के स्कोर तक पहुंचाया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक का आंकड़ा नहीं छू सका।

गढ़वा के गेंदबाजों में आर्यान ने अपने निर्धारित 4 ओवरों की गेंदबाजी में 19 रन खर्च करके 2 व अभिषेक ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट अर्जित किया। दूसरी पाली में बल्लेबाजी के लिए उतरी गढ़वा की टीम मात्र 14.2 ओवर में ही अपने छह विकेट खोकर जीत के निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। गढ़वा के सलामी बल्लेबाज हर्ष ने 7 चौकों व एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 36 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अमन 27 व वन डाउन बल्लेबाज नवीन ने 24 रन बनाए।

दुद्धी के बालरों में नागेन्द्रराज सिंह व गौस को 2-2 तथा निशु व जामी को एक-एक विकेट मिला। इस प्रकार गढ़वा की टीम मेजबान दुद्धी ए को परास्त कर सेमीफाइनल खेलने की हकदार हो गई। मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दुद्धी के खिलाड़ी नागेंद्र राज सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित कर मुख्य अतिथि दिलीप पांडेय के हाथों पुरस्कृत किया गया।

मैच के अंपायर महेंद्र सिंह विक्की और सुनील गुप्ता, कमेंट्री सलीम खान व जितेंद्र जौहरी तथा स्कोरिंग राहुल ने किया। कल का एकदिवसीय महिला मैच उत्तर प्रदेश बनाम मध्य प्रदेश के बीच खेला जाएगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button