Sports

अनपरा ने चोपन को 8 विकेट से पराजित कर, सेमीफाइनल में किया प्रवेश

मैन आफ द मैच बने अनपरा के विशाल

दुद्धी, सोनभद्र : गेंदबाजी से प्रतिद्वंद्वी टीम पर भारी पड़ने वाले विध्वंसक ब्रम्हास्त्र विशाल की घातक गेंदबाजी की बदौलत अनपरा ने चोपन की टीम को 8 विकेटों से पराजित कर सेमीफाइनल चक्र में प्रवेश कर लिया। क्रिकेट की इस ईनामी प्रतिस्पर्धा में अनपरा आगामी 7 जनवरी को पहला सेमीफाइनल खेलेगी।

प्रतियोगिता का नौवां मैच बुधवार को अनपरा व चोपन के बीच प्रथम क्वार्टर फाइनल के रूप में खेला गया। अनपरा की टीम के कप्तान विश्वजीत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच में चोपन टीम बल्लेबाजी करते हुए मात्र 13.3 ओवरों में ही 59 रन पर सिमट गई। अनपरा के बल्लेबाजों में उद्घाटक बल्लेबाज शुभम जायसवाल ने तीन चौके की मदद से 17 रन व दूसरे सलामी बल्लेबाज भी तीन चौके की मदद से 13 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक का आंकड़ा नहीं छू सका और पूरी टीम मात्र 13.3 ओवर में ही सिमट गई।

अनपरा के गेंदबाजों में विशाल सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने निर्धारित 4 ओवरों की गेंदबाजी में 2 मेडन ओवर फेंकते हुए मात्र 6 रन खर्च करके 5 खिलाड़ियों को आउट कर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। इसके अलावा कार्तिकेय ने भी 4 ओवर में एक मैडन रखते हुए मात्र 10 रन खर्च कर तीन खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। दूसरी पाली में बल्लेबाजी के लिए उतरी अनपरा के टीम के सलामी बल्लेबाज पीयूष सिंह ने 2 चौकों व तीन छक्कों की मदद से 27 रनों की सर्वाधिक पारी खेली।

इसके अलावा विश्वजीत ने 12 व शिवानंद ने 10 रन बनाए। मैच में गेंदबाजी की बदौलत अपने टीम के सर जीत का सेहरा बंधवाने वाले अनपरा के विशाल को मैन ऑफ द मैच घोषित कर पूर्व सभासद व वेटरन खिलाड़ी महबूब खान के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर सुनील व इकबाल, कमेंट्री बाबू डान जबकि स्कोरिंग निशांत मोहन ने किया। कलका मैच बस्ती और भदोही के बीच प्रातः 10:00 बजे खेला जाएगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button