बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र में बुधवार को एक नवविवाहिता का शव पंखे के हुक में लटका मिला। मृतका के पिता ने ससुराली जनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर गवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पिछली 18 फरवरी को मध्य प्रदेश के सतना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी गौरी शंकर गुप्ता की पुत्री ओमनी का विवाह तिंदवारी नगर निवासी प्रियांशु गुप्त के साथ सम्पन्न हुआ। बुधवार को 21 वर्षीय ओमनी का शव तिंदवारी कस्बे में स्थित मकान के पंखे की हुक में फंदे में लटका हुआ मिला। शव का पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।(वार्ता)



