Crime

भारत जोड़ो यात्रा से नाराज युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

कोटा । भारत जोड़ो यात्रा कोटा नगर निगम की सीमा में प्रवेश करने के साथ ही गुरुवार सुबह अनंतपुरा फ्लाई ओवर से शुरू हुई। यात्रा के दौरान राजीव गांधी की प्रतिमा के पास यात्रा से नाराज एक युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके बाद राहुल गांधी सीधा ही आगे के लिए रवाना हो गए।

गांधीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राजीव गांधी की प्रतिमा के पास राहुल गांधी का भव्य स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा थी। इसी दौरान जब पदयात्रा करते हुए राजीव गांधी की प्रतिमा के पास मंच की ओर आगे बढ़ रहे थे, इसी दौरान मंच के पास एक युवक ने अपने कपड़ों में आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे देख मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने व पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग को बुझाया।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेते हुए उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। हंगामे के बाद राहुल गांधी अपने काफिले के साथ राजीव गांधी की प्रतिमा पर बिना माल्यार्पण किए ही आगे के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक का नाम कुलदीप शर्मा है। युवक राहुल गांधी की इस यात्रा से नाखुश था। आत्मदाह के दौरान युवक मैं राहुल गांधी के खिलाफ हूं की बात कहता नजर आया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button