Crime

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

हमीरपुर । राठ क्षेत्र के चुरहा गांव के पास गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति के साथ बाइक पर सफर कर रही महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

जनपद जालौन के जैसारी कला गांव निवासी उर्मिला अपने पति अनिल कुमार की शराब पीने की लत से परेशान थी। इसी को लेकर वह पति अनिल कुमार के साथ बाइक से क्षेत्र के जमौड़ी गांव में किसी ओझा वैद्य के पास गई थी। वहां से वापस लौटने के दौरान रास्ते में चुरहा गांव के पास किसी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार उर्मिला की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका अपने पीछे पति अनिल कुमार के अलावा दो पुत्र वीरू और विवेक तथा पुत्री महक को रोता बिलखता हुआ छोड़ गई है। वहीं इस संबंध में चिकासी थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।(हि.स.)

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button