Crime

सीआरपीएफ जवान ने धोखे में रखकर की दो शादी

मिर्जामुराद।  कछवा रोड ठटरा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान पर महिला सिपाही ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी। महिला सिपाही का आरोप है कि शादीशुदा होने के बाद जवान ने दूसरी शादी की। महिला सिपाही ने दावा किया कि वह जवान की पहली पत्नी है।

बिहार में सीआरपीएफ महिला कर्मी के अनुसार 12 वर्ष पूर्व पति की मौत होने के बाद सीआरपीएफ में जवान से मुलाकात हुई। उसने मेरी पुत्री को अपनी पुत्री स्वीकार करते हुए मुझसे शादी की और साथ रहने लगे। छुट्टी लेकर जब घर आए तो संपर्क नहीं हुआ। सीआरपीएफ के जवान के घर के पते पर पहुंची तो विवाहिता मिली और उसने खुद को जवान की पत्नी बताई। परिजनों से मुलाकात की। महिला के अनुसार पता चला कि सीआरपीएफ के जवान की शादी हो चुकी है और पत्नी घर में मौजूद है। मिर्जामुराद थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button