Crime

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

प्रतापगढ़ । महेशगंज थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने का आरोप युवती के परिजनों ने लगाया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने नाबालिग बेटी के साथ थाने में जाकर तहरीर दी। आरोप है कि गांव के एक युवक ने महिला की नाबालिग बेटी को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। सालभर पहले बेटी गर्भवती हुई तो युवक ने बेटी का जबरन गर्भपात करा दिया। मामला बिगड़ता देख युवक के परिजनों ने शादी की बात कही थी, लेकिन अब मुकर गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महेशगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।(हि. स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button