
पीपीगंज,गोरखपुर।नगर पंचायत पीपीगंज में बीते रविवार की रात में चार पहिया वाहन के आगे से भीड़ को हटाने को लेकर हुए विवाद में दर्जन भर मनबढ़ युवकों ने एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार पर लाठी डंडे एवं लोहे की रॉड से जानलेवा हमलाकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।घटना की सूचना पर तत्काल पहुची पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर घायल पत्रकार की तहरीर पर बलवा एवं मारपीट,जान से मारने की धमकी की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।पत्रकारों ने कहा अगर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई नही होगी तो सभी पत्रकार आंदोलन करेंगे।
बता दे कि पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नम्बर आठ नम्बर बुद्ध नगर निवासी हिरण्य वर्ण गुप्ता पुत्र बेदी लाल गुप्ता अपने भाई एवं सहयोगी तिघरा कुलदीप सिंह के साथ अपनी कार से घर की तरफ जा रहे थे।वार्ड नम्बर एक मे सड़क के किनारे लक्ष्मी पूजा का पांडाल सजा था,रिपोर्टर की गाड़ी जैसे ही हरिजन बस्ती चौराहे के समीप पहुची और हॉर्न बजाकर सड़क पर खड़े लोगों को हटवाकर आगे बढ़ी आरोप है कि इसी दौरान भीड़ में किसी ने कार सवारों को भद्दी भद्दी गालियां देने लगा।जिसके बाद कार सवार एवं पत्रकार अम्बुज गुप्ता पुत्र बेदिलाल गुप्ता जैसे ही गाली देने का कारण पूछा वैसे ही मौजूद युवकों से विवाद बढ़ गया।
विवाद इस कदर बढ़ा की वहा मौजूद मनबढो ने रिपोर्टर को लाठी डंडे एवं रॉड से हमला कर सर फोड़ दिया जिससे लहूलुहान होकर रिपोर्टर अम्बुज गुप्ता बेहोश हो गए।उनके भाई एवं सहयोगी कुलदीप सिंह किसी तरह बीच बचाव कर घायल अम्बुज गुप्ता को लेकर थाने पहुँचे, और लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।पुलिस घटनास्थल पर पहुची और मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर घायल रिपोर्टर को जंगल कौड़िया स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजकर मेडिकल जांच कराया जहा से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वही पुलिस ने घायल रिपोर्टर की तहरीर पर प्रतिवादीगण द्वारा अकराण ही एक राय होकर गाली गुप्ता देते हुए लाठी डण्डा बेलट से मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे आरोपी अभिषेक पुत्र रामबचन, विगाडी पुत्र उदयराज,भोला पुत्र हरिलाल. विवेक पुत्र सूख्खू, सुनील पुत्र रामचन्दर,भोलू पुत्र रामसुरत निवासीगण अज्ञात के अलावा 4-5 नाम पता अज्ञात लोगों के विरुद्ध देर रात मु0अ0सं0 379/2022 धारा 147,323,504,506 भादवि के तहत दर्ज कर अन्य आरोपियो की तलाश कर रही है।



