Crime

देह व्यापार में शामिल 6 महिला, 3 पुरुष गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा,छत्तीसगढ़ । देह व्यापार में शामिल 6 महिलाओं को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं ना सिर्फ सेक्स रैकेट में शामिल थी बल्कि नाबालिग लड़कियों को भी जिस्मफरोशी में शामिल कराती थी।दरअसल पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि जांजगीर के लछनपुर और पिसौद में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। कुछ महिलाएं सेक्स रैकेट चलाती हैं, जिसमें अलग-अलग जिलों से भी ग्राहक आते हैं।

सूचना पर पुलिस ने एक टीम बनायी और मौके पर भेजा, पुलिस ने छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट में शामिल 6 महिलाएं और 3 पुरुष मौके से गिरफ्तार किया है।घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी रायगढ़ जिले के एक आरोपी कोरबा जिले के हैं। सेक्स रैकेट में शामिल 6 महिलाएं जांजगीर जिले के हैं।

छापेमारी के दौरान संदिग्ध ग्राहक भी घटनास्थल पर मिले जो देह व्यापार मे लिप्त थे। आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।दरअसल नाबालिक बालिका द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लछनपुर एवं पिसौद में नाबालिक को देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है तथा नहीं मानने पर मारपीट की जा रही है।

नाबालिग बालिका की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में 6 महिलाओं और 3 पुरुषों के खिलाफ अपराध क्रमांक 347/23 धारा 366ए, 370ए, 370(2), 370(3), 370(4), 373, 294, 506 भादवि के तहत जबरदस्ती देह व्यापार करने के लिए मजबूर करने, मारपीट करने एवं मानव दूर व्यापार में संलिप्त रहने सम्बन्धी रिपोर्ट दर्ज की गई।मामले की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये सूचना पर पुलिस पार्टी द्वारा मौके पर रेड कार्रवाई की गई।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button