
जौनपुर ।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में आज 59 और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3504 हो गयी है । सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए यहां बताया कि आज प्राप्त जांच रिपोर्ट में 59 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि राहत की बात यह है कि 3504 में से अब तक 3006 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 44 की मृत्यु हो चुकी है । उन्होंने बताया कि अभी तक 78662सैंपल किए जा चुके हैं जिसमें 76391 की रिपोर्ट मिल चुकी है जबकि 2271 की जांच शेष है
।



