UP Live

बलिया में आज भी मिले 54 कोरोना मरीज, एक्टिव केस 615, मरे 16

बलिया व रसड़़ा में बढ़े ज्यादातर मरीज, कंटेनमेंट जोन हुए 142

बलियः जिले में रविवार को भी 54 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जबकि महज 2 मरीज स्वस्थ्य होकर घर भेजे गए। ठीक हुए मरीजों को अगले 14 दिन तक घर में ही क्वरंटाइन होने को कहा गया है। इधर बढ़ते मरीजों के बीच अब जिलें में कुल मरीजों की संख्या 1294 हो गई है। इसमें एक्टिव कोरोना केस की संख्या 615 है। इसमें 176 होम आइसोलेशन में है, जबकि 228 जेल में आइसोलेट है। बलिया के 75 कोरोना मरीज अन्य जनपदों में इलाजरत है। जबकि 54 अन्य ट्रांजिट में भर्ती है। कोरोना मरीजों में अधिकांश बलिया सदर, हनुमानगंज, रसड़ा तहसील व जिला जेल के मरीज है। बलिया में अब कुल 142 कंटेनमेंट जोन बनाएं गए है। इसके तहत अकेले 72 बलिया सदर में, बैरिया तहसील में 16, बांसडीह में 16, सिंकंदरपुर में 9, रसड़ा में 22 एवं बिल्थरारोड में सात कंटेनमेंट सेंटर शामिल है। बलिया में कोरोना के बढ़ते भयावता के बीच 16 की मौत हो चुकी है। बलिया में तेजी से बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या से जिला प्रशासन समेत क्षेत्रवासियों में हड़कंप सा मचा हुआ है। बलिया में अब तक 18625 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। इनमें 14862 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। 2469 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। जबकि 26 जुलाई रविवार को भी जनपद भर से 973 लोगों का कोरोना जांच हेतु स्वैब सैंपल लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button