
बलिया में आज भी मिले 50 कोरोना मरीज, स्वस्थ्य हो लौटे घर 26
बलिया में बने 123 कंटेनमेंट जोन- एक्टिव केस हुए 250, अब तक 9 की मौत
बलिया । जिले में मंगलवार को भी 50 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जबकि 26 मरीज स्वस्थ्य होकर घर भेज दिए गए। ठीक हुए मरीजों को अगले 14 दिन तक घर में ही क्वरंटाइन होने को कहा गया है। इधर बढ़ते मरीजों के बीच अब जिलें में कुल मरीजों की संख्या 771 हो गई है। इसमें एक्टिव कोरोना केस की संख्या 250 है। मंगलवार को भी 26 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। जबकि अब तक जनपद में 466 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि पूर्व मंत्री घूरा राम समेत बलिया के अब तक नौ लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। बलिया में तेजी से बढ़ते कोरोना के मरीजों की संख्या से जिला प्रशासन समेत क्षेत्रवासियों में हड़कंप सा मचा हुआ है। बलिया में अब तक 12646 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। इनमें 9892 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। 2033 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। जबकि 21 जुलाई मंगलवार को भी जनपद भर से 658 लोगों का कोरोना जांच हेतु स्वैब सैंपल लिया गया। जनपद में अब तक कुल 123 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जनपद के कुल कंटेनमेंट जोन में तहसील सदर में 67, बैरिया तहसील में 10, बांसडीह तहसील में 16, सिकंदरपुर तहसील में नौ, रसड़ा तहसील में 17 और बिल्थरारोड तहसील में 4 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं।



