- टीवीके प्रमुख और अभिनेता से राजनेता बने विजय के जनसंपर्क कार्यक्रम में मचा हड़कंप, मुख्यमंत्री स्टालिन ने जांच के आदेश दिए और मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवज़े की घोषणा की
करूर (तमिलनाडु): तमिल फिल्म अभिनेता से राजनेता बने और तमिल वेत्री कझगम (TVK) पार्टी के संस्थापक विजय के जनसंपर्क कार्यक्रम में शनिवार को उस समय भगदड़ मच गई जब भीड़ बेकाबू हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना तमिलनाडु के करूर जिले की है, जहां विजय का जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया था। भीड़ के अत्यधिक बढ़ जाने और निकास मार्ग संकरे होने के कारण अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंच की ओर बढ़ने की कोशिश में कई लोग गिर पड़े और उनके ऊपर अन्य लोग चढ़ गए, जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।
तमिलगा वेत्री कजगम (टीवीके) के संस्थापक और अभिनेता से नेता बने विजय ने करूर में शनिवार रात अपनी राजनीतिक रैली में हुई दुखद भगदड़ पर कहा, “मेरा दिल टूट गया है”। इस भगदड़ में अब तक 36 लोगों की जान जा चुकी है।घटना के कुछ घंटों बाद श्री विजय ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट में लिखा, “मेरा दिल टूट गया है।”
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने पुष्टि की कि मृतकों में कई महिलाएं और आठ बच्चे शामिल हैं। घायलों का इलाज करूर के सरकारी और निजी अस्पतालों में चल रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये तथा घायलों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही, उन्होंने सेवानिवृत्त न्यायाधीश अरुणा जगदीशेन की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग गठित करने के आदेश जारी किए हैं। टीवीके प्रमुख विजय ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि यह दुखद क्षण उनकी राजनीतिक यात्रा का सबसे कष्टदायक दिन है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से घायलों की हर संभव मदद करने की अपील की। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार भीड़ नियंत्रण में गंभीर लापरवाही बरती गई थी। सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन स्थल पर भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की जा रही है।
तमिलनाडु के करूर में हुई त्रासदी पर मुर्मु,रवि,शाह और राजनाथ ने जताया गहरा शोक
तमिलनाडु के करूर में शनिवार को एक राजनीतिक रैली में हुई भगदड़ में हुई निर्दोष लोगों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, तमिलनाडु के राजयपाल आर एन रवि, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया।एक्स पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा, “तमिलनाडु के करूर जिले में भगदड़ जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई दुखद मौतों के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ।मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूँ।”
मोदी ने तमिलनाडु के करूर में घटित घटना पर जताया शोक, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख एवं अभिनेता विजय की रैली के दौरान घटित हुई घटना पर शोक व्यक्त करते मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।श्री मोदी ने रविवार देर रात सोशल मीडिया मंच पर एक्स पर लिखा, “तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएँ उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूँ। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
अभिनेता रजनीकांत ने करूर भगदड़ में हुई मौतों पर जताया शोक
अभिनेता रजनीकांत ने शनिवार रात करूर में टीवीके की राजनीतिक रैली में हुई भगदड़ में निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “करूर में हुई घटना में निर्दोष लोगों की मौत की खबर दिल को झकझोर देती है और बेहद दुख पहुँचाती है।”
यूपीआईटीएस;यूपी पुलिस के डीआरडीओ निर्मित रॉकेट लॉन्चर को देख उत्साहित हो रहे युवा, खींचा रहे फोटो
महाअष्टमी व्रत और कन्या पूजन 30 सितम्बर को, नवरात्र का महापर्व श्रद्धा–भक्ति का संगम



