Crime

अतीक की पत्नी शाइस्ता पर 25 हजार का इनाम

प्रयागराज : उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी माफिया से राजनीतिज्ञ बने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर पुलिस ने 25 हजार रूपए का इनाम घाेषित किया है।धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दोनो गनर की 24 फरवरी को हुई हत्या में मृतक की पत्नी जया पाल ने अतीक अहमद, पत्नी शाइस्ता परवीन, बेटे, अतीक के भाई खालिद अजीम उर्फ असरफ, अतीक के साथी गुड्डू मुस्लिम, गुलाम मोहम्मद को नामजद और नौ अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था। उमेश पाल की हत्या के बाद से शाइस्ता परवीन फरार चल रही है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button