Breaking News

मुठभेड़ : कुशीनगर के 25 हजार का ईनामिया मनोज गिरफ्तार

महाराजगंज। जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय अपराधियों को दो तमंचा, चार जिंदा कारतूस, गांजा, चोरी के मोबाइल और बाइक के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार किया। कोतवाली क्षेत्र के अमहवा केवटानी में हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार अपराधियों के पास से नगदी ₹20 हजार भी बरामद हुई है। इनमें कुशीनगर का 25 हजार का ईनामिया बदमाश मनोज उर्फ़ राहुल भी शामिल है।

इनमें से एक की पहचान मनोज करवल पुत्र मनोहर, थाना मुंडेरवा, जिला बस्ती के रूप में हुई है। इसके ऊपर वाराणसी, बस्ती, फैजाबाद, फतेहगढ़, कुशीनगर और महाराजगंज में डेढ़ दर्जन अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। दूसरे अपराधी की पहचान विनोद पासवान पुत्र मनोहर पासवान, ग्राम रामपुर सोहरौना, कोतवाली हाटा, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। इस पर गोरखपुर, बुलंदशहर और महाराजगंज में लगभग एक दर्जन अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। तीसरे अपराधी राजपाल पासवान पुत्र काली पासवान,थाना कोठा, जिला कटिहार, बिहार राज्य है। इस पर आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। जमा तलाशी में अपराधियों के पास से 20 हजार 400 नगदी व 1.4 किलो गांजा, दो तमंचा, चार जिंदा कारतूस तथा पड़ोसी राज्य बिहार के बेतिया जिले से चुराई गई बाइक बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक दीपक गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि कोतवाल रवि राय के नेतृत्व में यह सफलता मिली है। मुठभेड़ स्थल अमहवा केवटानी से इन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक अमहवा केवटानी रोड पर पुलिया के पास वाहनों की तलाशी चल रही थी। इसी दौरान एक बाइक से आ रहे तीन सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया। भाग रहे अपराधियों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। बावजूद इसके पुलिस दल बाइक सवार तीनों को पकड़ने में सफल रही। (हि.स.)

Related Articles

Back to top button