Astrology & ReligionUP Live

इंद्रधनुषी रंग बिखेरेगा टूरिज्म सर्किट, नाथनगरी कॉरिडोर को 25 करोड़ रिलीज

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर नव्य और भव्य स्वरूप ले रहा नाथ नगरी कॉरिडोर.कमिश्नर ने सप्लीमेंट्री डीपीआर जल्द भिजवाने के दिए निर्देश .

  • नाथ मंदिरों को जोड़ने वाली सड़कों पर होगा कंट्रोल्ड एलिवेशन
  • शहर के प्रमुख स्थानों पर फोकस वाल पर आभा प्रदर्शित करेंगे शिव के विविध स्वरूप

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में नाथ नगरी कॉरिडोर को नव्य और भव्य स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। इंद्रधनुषी रंग से सातों मंदिरों को जोड़ने वाले सात सर्किट तैयार हो रहे हैं। सभी सर्किटो में अलग-अलग रंग होंगे। नाथ कारिडोर में पड़ने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के एक ही डिजाइन और एकरूपता के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने नाथ नगरी कॉरिडोर का निर्माण तेजी से कराने के लिए कहा है। उन्होंने सभी विभागों को सप्लीमेंट्री डीपीआर शासन को भेजने के लिए निर्देशित किया है। पर्यटन विभाग को कार्यदाई संस्था का चयन कर काम शुरू करवाने के निर्देश दिए गए हैं। 250 करोड़ से नाथ मंदिरों को जोड़ते हुए 32.5 किलोमीटर लंबा टूरिज्म सर्किट बनाया जाएगा। इसको लेकर शासन ने पहले किस्त के रूप में 25 करोड़ निर्गत कर दिए हैं।

स्ट्रीट लाइट में होंगे शिव के प्रतीक चिन्ह, नाथ मंदिर को जोड़ने वाले सर्किट होंगे एक समान
सातों नाथ मंदिर को जोड़ने वाले सर्किट पर स्ट्रीट लाइट में शिव के प्रतीक चिन्ह लगाए जाएंगे। इनमें सातों सर्किटों की अलग पहचान के लिए डमरू, त्रिशूल, त्रिपुर, नंदी स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा नाथ मंदिरों को जोड़ने वाली सड़क पर वर्तमान नगर भविष्य में होने वाले निर्माण को ध्यान में रखते हुए कंट्रोल्ड एलिवेशन कराया जाएगा। इसके साथ एक मंदिर से दूसरे नाथ मंदिर को जोड़ने वाले सातों सर्किट को एकरूपता लाने के लिए दोनों और बिल्डिंग एक ही रंग में नजर आएंगी।

फोकस वाल पर होगा शिव के विभिन्न स्वरूपों का मनोरम चित्रण
शहर के प्रमुख स्थानो एवं चौराहों पर फोकस वाल का निर्माण किया जाएगा। जिससे कि युवा पीढ़ी नाथ नगरी के सांस्कृतिक विरासत उसके आध्यात्मिक महत्व को समझ सके। फोकस वाल में शिव के विभिन्न स्वरूपों का चित्रण किया जाएगा। जिससे कि नाथ नगरी की आभा प्रदर्शित होगी। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है।

शहर के प्रमुख चौराहों का होगा विकास, शिव के स्वरूप प्रदर्शित करेंगे आभा
नाथनगरी कॉरिडोर को लेकर शासन ने 24 करोड़ का बजट रिलीज कर दिया है। नाथ कारिडोर के टूरिज्म सर्किट को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों का विकास किया जायेगा। शिव के विभिन्न स्वरूपों की स्थापना की जाएगी। आर्किटेक्ट सुमित अग्रवाल ने नाथनगरी कॉरिडोर के कांसेप्ट का प्रजेंटेशन किया। इस दौरान डीएम रविंद्र कुमार, उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण मणिकंडन ए, बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह, पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग समेत सभी विभागों के अफसर उपस्थित थे।

चार लेन की हों नाथ कॉरिडोर की सड़कें, प्रभावित मंदिरों का हो शास्त्रीय पद्धति से स्थानान्तरण: मुख्यमंत्री

232.21 करोड़ से बनेगा नाथ नगरी कॉरिडोर शासन को भेजा प्रस्ताव

अयोध्या की तरह भव्य, नव्य और दिव्य बनेगी नाथ नगरी, सुशोभित होंगे चार नाथ द्वार

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button