National

ईश्वर का रूप दर्शन के लिये होता है, प्रदर्शन के लिये नहींः मोदी

कांग्रेस चुनाव में परजीवी बनकर उभरी: मोदी.जनता ने हमारी नीति, नियत, निष्ठा पर भरोसा कर दिया तीसरा मौका : मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि ईश्वर का रूप दर्शन के लिये होता है, प्रदर्शन के लिये नहीं।श्री मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुये विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोला और कहा कि ईश्वर का कोई भी रूप प्रदर्शन के लिये नहीं होता, जिसके दर्शन होते हैं, उसका प्रदर्शन नहीं होता।उन्होंने कहा, “ कल जो हुआ, देश के कोटि-कोटि देशवासी इसे माफ नहीं करेंगे। एक सौ इकतीस साल पहले स्वामी विवेकानंद जी ने शिकागो में कहा था- मुझे गौरव है कि मैं उस धर्म से आता हूं, जिसने पूरी दुनिया को सहिष्णुता और वैश्विक स्वीकृति सिखाई है। विवेकानंद जी ने दुनिया के दिग्गजों के सामने ये कहा था, हिंदू सहनशील है। इसी कारण भारत का लोकतंत्र और विविधता पनपी है।

उन्होंने कहा, “ ये गंभीर बात है कि हिंदुओं पर आरोप लगाने का झूठा षड्यंत्र हो रहा है। क्या हिंदू हिंसक होते हैं? ये आपकी सोच, आपका चरित्र है। ये देश शताब्दियों इसे भूलने वाला नहीं है। इन लोगों ने हिंदू आतंकवाद गढ़ने की कोशिश की थी। इन्होंने शक्ति के विनाश की बात कही थी। देश इन्हें माफ नहीं करेगा। देश की संस्कृति-परंपरा का मजाक उड़ाना, इसे फैशन बना दिया गया है। सदन में कल का दृश्य देखकर अब हिंदू समाज को सोचना पड़ेगा कि क्या ये अपमान कोई संयोग है या बड़े प्रयोग की तैयारी है। ”उन्होंने कहा, “ हम बचपन से सीखते हुये आये हैं कि देश का बच्चा-बच्चा जानता है कि ईश्वर का हर रूप दर्शन के लिये होता है। ईश्वर का कोई भी रूप प्रदर्शन के लिये नहीं होता। जिसके दर्शन होते हैं, उसका प्रदर्शन नहीं होता। हमारे देवी-देवताओं का अपमान 140 करोड़ लोगों के दिलों को चोट पहुंचा रहा है।

”उल्लेखनीय है कि श्री गांधी ने सोमवार को लोकसभा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुये कहा था कि हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और भय को खत्म करने की बात कही है, दूसरी तरफ जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वे सिर्फ हिंसा, नफरत, असत्य की बात करते हैं…आप हिंदू हैं ही नहीं…।

हिंदुओं को हिंसा फैलाने वाला बताना गहरी साजिश : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर मंगलवार को आरोप लगाया कि उन्होंने सदन में हिंदुओं को हिंसा फैलाने वाला कहा है और यह काम बहुत बड़ी साजिश के तहत बहुत सोच समझ कर किया है, इसलिए हिंदुओं को भी अब इस बारे में सोच विचार करना पड़ेगा।श्री मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि हिंदुओं को हिंसक बताना बहुत गंभीर बात है और इसमें कोई गहरी साजिश हिंदुओं के खिलाफ नजर आ रही है। हिंदुओं को हिंसक कहा जा रहा है, अपमानित किया जा रहा है और गाली दी जा रही है। हिंदुओं को गाली देने का चलन बनाया जा रहा है इसलिए इस बारे में हिंदुओं को भी सोचना पड़ेगा।

ओम बिरला ने सदन में लगाई राहुल को फटकार

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देने के लिए मंगलवार को खड़े हुए तो समूचा विपक्ष हंगामा करते हुए नारेबाजी करने लगा।श्री मोदी के भाषण के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने सदन में जबरदस्त हंगामा किया जिसके कारण प्रधानमंत्री को हंगामे के बीच ही अपना भाषण देना पड़ा। अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों को रोकने का प्रयास किया लेकिन जब वे नहीं माने तो श्री बिरला विपक्ष के नेता पर बिफरने लगे।श्री बिरला ने श्री गांधी को कडी फटकार लगाते हुए कहा,“आपका तरीका गलत है। प्रतिपक्ष के नेता की गरिमा इस तरह की नहीं होती है। आपको हंगामा बंद कराना चाहिए लेकिन आप गलत तरीका अपना रहे हैं। प्रतिपक्ष के नेता के विपरीत आचरण करके विपक्ष के नेता की गरिमा घटा रहे हैं।”

कांग्रेस चुनाव में परजीवी बनकर उभरी: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव हारी ही नहीं है बल्कि वह लगातार तीसरी बार 100 का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है और जनता ने उस पर भरोसा नहीं करके विपक्ष में बैठे रहने का जनादेश दिया है।श्री मोदी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस को लगातार तीसरी बार सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है और वह आत्ममंथन करने की बजाए 99 सीटें पाकर बहुत खुश नजर आ रही है जबकि उसे यह आंकड़ा सहयोगी दलों के साथ गठबंधन के कारण मिली है। यदि कांग्रेस अपने बल पर चुनाव लड़ती और सहयोगी दलों का सहयोग उसे नहीं मिलता तो उसका आंकड़ा इससे बहुत पीछे होता। गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ में कांग्रेस अपने बल पर चुनाव लड़ी और इन तीन राज्यों की 64 सीटों में से उसे सिर्फ दो सीटें मिली हैं।

प्रधानमंत्री ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस परजीवी बन चुकी है और यह बात वह तथ्यों के आधार पर कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जहां जहां भाजपा और कांग्रेस का सीधा मुकाबला था या जहां कांग्रेस बड़ी पार्टी थी, वहां उसका स्ट्राइक रेट 26 प्रतिशत रहा।उन्होंने कहा, “कांग्रेस को इस चुनाव में तीसरी बार बहुत बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस लगातार तीसरी बार 100 पार नहीं कर सकी और शीर्षासन कर रही है। इस परजीवी पार्टी को मिली 99 सीटों पर उसके सहयोगियों ने उसे जिताया है, इसलिए कांग्रेस परजीवी है। जहां यह पार्टी अकेले लड़ी, वहां उसका वोट गिरा है। गुजरात, छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपने दम पर लड़ी और 64 में से सिर्फ दो सीटें जीती है। इससे साफ है कि वह सहयोगियों के कंधे पर चढी है और इसके बल पर उसे यह आंकड़ा मिला है।”

श्री मोदी ने कहा “कांग्रेस के इतिहास में यह तीसरी सबसे बड़ी हार है। कांग्रेस का यह तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। अच्छा होता कि कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करती और जनता के आदेश को सिर आंखों पर रखकर आत्ममंथन करती लेकिन इतनी बड़ी हार मिलने के बावजूद यह पार्टी शीर्षासन में लगी है।”उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा “पहले की सरकारें घोटालेबाज रही हैं। पहले हर दिन घोटाले होते रहे हैं। वह घोटालेबाज लोगों का एक कालखंड रहा है, जिसे मेरे नेतृत्व वाली सरकार ने दस साल में खत्म किया है। गैरभाजपा सरकार ने जो घोटाले किए और जो भाई भतीजावाद फैलाया, उससे सामान्य आदमी त्रस्त हो गया था। मुफ्त राशन लेने के मामले में भी घोटाले हो रहे थे और लोगों को मुफ्त राशन के लिए भी पैसे देने पड़ते थे।

”प्रधानमंत्री ने कहा कि इन्हीं सब बुराइयों से परेशान देश के लोगों ने 2014 में उनकी सरकार बनाई और उन्होंने भी पूरी ताकत के साथ काम करते हुए देश की जनता की निराशा को खत्म किया है। जनता की निराशा को उनकी सरकार ने खत्म किया और इसी का परिणाम है कि देश ने तीसरी बार उनको सत्ता सौंपी है और वह संकल्प के साथ लोगों की भावनाओं पर खरे उतरेंगे।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने में उनकी सरकार कामयाब रही है। पहले लगातार बैंक घोटाले हो रहे थे और भ्रष्टाचार में हर हाथ काला हो रहा था। उनकी सरकार ने 2014 के बाद नीतियों में परिवर्तन किया और आज दुनिया के बैंकों में भारत का नाम है। विश्व के सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले बैंकों में भारतीय बैंक आ गये हैं। घोटाले होते थे तो सरकारें चुपचाप बैठी रहती थी, कोई मुंह तक खोलने को तैयार नहीं था लेकिन आज स्थिति बदली है। देश का हर नागरिक समझ गया है कि अपनी सुरक्षा के लिए भारत कुछ भी कर सकता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार तीसरी बार हारी ही नहीं है बल्कि उसे 13 राज्यों में शून्य सीटें आई हैं। उन्होंने तंज किया कि पार्टी की लुटिया तो डुबो दी गई, लेकिन फिर भी हीरो बनने का प्रदर्शन कर रहे हैं।श्री मोदी ने कहा कि दूसरी तरफ भाजपा तेजी से आगे बढ़ रही है। इस चुनाव में पार्टी ने केरल में खाता खेाला है। तमिलनाडु में कई सीटों पर दमदार प्रदर्शन किया है। कर्नाटक में पिछली बार की तुलना में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। आने वाले तीन राज्यों में चुनाव है। महाराष्ट्र हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव होने हैं। इन तीन राज्यों में पिछले चुनाव में जितने वोट मिले, उससे ज्यादा वोट इस बार मिला है। पंजाब में भी हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है।

उन्होंने कहा “2024 के चुनाव में जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया है लेकिन कहा है कि विपक्ष में ही बैठे रहना है। सीट पर बैठकर ही चिल्लाते रहो। पहला मौका है, जब लगातार तीन बार कांग्रेस 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। कांग्रेस के इतिहास में यह तीसरी सबसे बड़ी हार है। तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन कांग्रेस का है। अच्छा होता कि कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करती और जनता के आदेश को सिर आंखों पर रखकर आत्ममंथन करती, लेकिन कांग्रेस शीर्षासन में लगी है।”

जनता ने हमारी नीति, नियत, निष्ठा पर भरोसा कर दिया तीसरा मौका : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश की जनता ने उनकी नीतियों, नियत और निष्ठा पर भरोसा किया है इसलिए उनके नेतृत्व वाली सरकार को तीसरी बार देश का नेतृत्व करने का मौका दिया है।श्री मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मंगलवार को कहा कि पहले हर दिन घोटाले होते रहे हैं। घोटालेबाज लोगों का एक कालखंड रहा है जिसे उनके नेतृत्व वाली सरकार ने दस साल में खत्म किया है। गैरभाजपा सरकार ने जो घोटाले किए और जो भाई भतीजावाद फैलाया उससे सामान्य आदमी त्रस्त हो गया था। मुफ्त राशन लेने के मामले में भी घोटाले हुए हैं और लोगों को मुफ्त राशन के लिए पैसे देने पड़ते थे।

उन्होंने कहा कि इन्हीं बुराइयों से परेशान लोगों ने 2014 में उनकी सरकार बनाई और यह सरकार पूरी ताकत के साथ काम करते हुए देश की जनता की निराशा को खत्म किया है। जनता की निराशा को उनकी सरकार ने खत्म किया और इसी का परिणाम है कि देश ने तीसरी बार उनको सत्ता सौंपी है और वह संकल्प के साथ लोगों की भावनाओं पर खरे उतरेंगे।श्री मोदी ने कहा “हमारी नीति नियत और निष्ठा पर देश की जनता ने विश्वास किया है। हम एक बड़े संकल्प के साथ देश की जनता के पास आशीर्वाद मांगने गये थे। हमने आशीर्वाद मांगा था और जनता ने तीसरी बार विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें सदन में भेजा है। जन कल्याण के इरादे से हम जनता के बीच गये थे तो देश की जनता ने हम पर तीसरी बार भरोसा किया और संसद में भेजा है।

”प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने में उनकी सरकार कामयाब रही है। पहले बैंक घोटाले हो रहे थे और भ्रष्टाचार में हर हाथ काला हो रहा था। उनकी सरकार ने 2014 के बाद नीतियों में परिवर्तन किया और आज दुनिया के बैंकों में भारत का नाम है। विश्व के सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले बैंकों में भारतीय बैंक आ गये हैं। घोटाले होते थे तो सरकारें चुपचाप बैठी रहती थी कोई मुंह तक खोलने को तैयार नहीं था, लेकिन आज स्थिति बदली है। देश का हर नागरिक समझ गया है कि अपनी सुरक्षा के लिए भारत कुछ भी कर सकता है।

श्री मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आज लोकतंत्र मजबूत स्थिति में है। वहां की जनता ने लोकतंत्र पर भरोसा किया है। वहां से अनुच्छेद 370 हटाकर जनता को खुले में रहने का अवसर दिया गया है। जनता ने उन पर भरोसा किया तो उन्होंने भी जनता के भरोसे को बनाए रखने का संकल्प लिया था और इसी का परिणाम हैं उन्हें देश की जनता ने तीसरी बार मौका दिया है।(वार्ता)

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button