Crime

ट्रक-फारच्यूनर की आमने-सामने भिड़ंत ,2 की मौत

आगरा । आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह आगरा की ओर से फार्च्यूनर कार बागेश्वर धाम पर गरीब कन्याओं की शादियां कराने के लिए जा रहे थे। कार ने आगरा-लखनऊ टोलप्लाजा को पार किया तो गलत साइड में आ गई और लखनऊ की तरफ से आ रहे ट्रक से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे कार मे बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर फतेहाबाद त्रिलोकी सिंह, उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह, चौकी इंचार्ज लुहारी गौरव बालियान पुलिस बल के साथ साथ यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मय टीम ने मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजा गया।

हादसे में अनिल गोयल उम्र पुत्र रामानंद गोयल निवासी, 328ए पटेल नगर पिलखुआ रोड हापुड़ की रास्ते मे मौत हो गई। नवीन सिंघल पुत्र शांति प्रसाद निवासी 14/101 राजनगर गाजियाबाद को पुष्पांजलि हास्पिटल मे भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। कार चालक श्रीनिवास के अंदरूनी चोट जबकि अनिल गोयल के दामाद अंशुल मित्तल पुत्र महेन्द्र मित्तल निवासी पिलखुआ हापुड़ घायल हो गए। जिनका अस्पताल मे इलाज चल रहा है। कार का एयर बैग खुलने के कारण आगे चालक श्रीनिवास और अंशुल मित्तल को कम चोटें आई है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button