
नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में तीन बच्चों समेत 18 लोगों की मौत
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम को मची भगदड़ में तीन बच्चों समेत कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। हालांकि रात करीब 09:55 बजे भारी भीड़ के कारण हुई इस घटना में हताहतों की संख्या के बारे में रेल मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में लोगों के मारे जाने की घटना पर दुख जताया है। राष्ट्रपति ने इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई जानमाल की हानि से बहुत दुःख हुआ है। मैं इस दुखद क्षति के लिए अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं। अधिकारी इस भगदड़ से प्रभावित सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं।”रेल मंत्री ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। यात्रियों के लिए चार विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। कुछ और विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है।
आम आदमी पार्टी (आप) ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को दुखद करार देते हुए कहा कि लोगों की सुरक्षा की ना केंद्र सरकार को कोई फ़िक्र है और ना ही उत्तर प्रदेश सरकार को है।दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को घटनास्थल पर रहने और राहत उपायों पर नियंत्रण रखने का निर्देश दिया है।श्री सक्सेना ने ”एक्स” पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा ”नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है।’आप की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा ”महाकुंभ के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ इस तरह की घटना बेहद दुखद है। लोगों की सुरक्षा की ना केंद्र सरकार को कोई फ़िक्र है और ना ही आगे उत्तर प्रदेश सरकार को। ना प्रयागराज में कोई व्यवस्थाएं हैं और ना ही देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यातायात के कोई ठोस इंतज़ाम हैं।
”दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को घटनास्थल पर रहने और राहत उपायों पर नियंत्रण रखने का निर्देश दिया है।श्री सक्सेना ने ”एक्स” पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा ”नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है।”आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर बदइंतज़ामी के कारण भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई।श्री सिंह ने ”एक्स” पर कहा ”क्या हमारी ज़िंदगी की कोई अहमियत नही , दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर बदइंतज़ामी के कारण भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई। इन मौतों के लिए कोई तो ज़िम्मेदार होगा।”(वार्ता)
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना चौंकाने वाली है। भगदड़ में लोगों की मौत से मैं बहुत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ से बहुत दुख हुआ। मेरी प्रार्थना उन सभी लोगों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। पूरी टीम इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों की सहायता के लिए काम कर रही है।”
उत्तर प्रदेश के मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को सद्गति प्रदान करें, शोक संतप्त परिवारों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दुखद समाचार। रेलवे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ के कारण हुई मौतों से मैं बेहद दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
महाकुम्भ में त्रिजटा स्नान करके राजनीति जगत के दिग्गजों ने स्वयं को माना धन्य