UP Live

12 वर्षीय किशोर की पानी मे डूबने से मौत

महराजगंज। थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम पंचायत शिवपुर टोला मानीटोला निवासी सूरज पुत्र झीनक उम्र लगभग 12 वर्ष सोमवार की दोपहर गांव के ही कुछ बच्चों के साथ शिवपुर नाले में नहाने गया था। मिली जानकारी के अनुसार इसी दौरान नहाते नहाते गहरे पानी मे चला गया यह मंजर देख बच्चे शोर मचाने लगे और बच्चों की आवाज सुनकर काफी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। और किशोर की तलाश करने लगे लगभग आधे घण्टे की तलाश के बाद लोगों ने सूरज को पानी से बाहर निकाला। इस दौरान इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मृतक होने की सूचना मिलते ही परिवार वालों में मातम छा गया और रोने बिलखने लगे। इस मामले में बृजमनगंज थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि घटना की सूचना के मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे के बाद मृतक किशोर का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button