
आकाशीय बिजली से जान गंवाने वाले 11 परिजनों को मिले चार- चार लाख
विधायक ने बिचौलियों से सावधान रहने की दी नसीहत,आश्रितों को सौंपे प्रमाण पत्र
दुद्धी, सोनभद्र- तहसील क्षेत्र अंतर्गत आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जान गंवाने वाले आश्रित परिवारों को सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गयी। शुक्रवार को तहसील सभागार में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हरीराम चेरो एवं एसडीएम रमेश कुमार ने 1अप्रैल से 5 जुलाई 2021 के बीच दैवीय आपदा आकाशीय विजली की चपेट में आकर असमय काल कवलित होने वाले 11 लोगों के परिजनों को सरकार की ओर दी जाने वाली चार चार लाख रुपये की सहायता राशि के प्रमाण पत्र संयुक्त रूप से प्रदान किये।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री चेरो ने कहा कि यह सहायता राशि सरकार की ओर से आकाशीय बिजली एवं अन्य दैवीय आपदा में हुई मृत्यु पर परिजनों को शासन द्वारा 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है।आज के सभी 11 लाभार्थियों के खाते में सहायता राशि भेजी जा चुकी है।कोई भी लाभार्थी किसी विचौलिये के चक्कर मे न पड़ें। किसी को कोई पैसा नही देना है। कहा कि इस क्षेत्र में आकाशीय विजली से हर वर्ष दर्जनों जनहानी होती है।जिसमें सरकार की ओर से हर वर्ष मृतक के परिजनों को दी जाने वाली करोड़ो रूपये की राशि को योजनाबद्ध तरीके से तड़ित चालक यंत्र लगवाकर, इस आपदा में असमय जान गंवाने वालों की जान बचाई जा सकती है।इसके लिए उपजिलाधिकारी दुद्धी एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें और शासन को भेजें, ताकि क्षेत्र के गरीब आदिवासी मजदूर की जनहानी पर रोक लगाई जा सके।
उन्होंने कहा कि इस जनहानि को रोकने के लिए मुख्यमंत्री जी से प्रभावित गांवों में जगह जगह तड़ित चालक यंत्र लगवाने की अपील मैंने किया है।इसे सदन में उठाकर, स्थायी समाधान करवाऊंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम रमेश कुमार ने इस जनहानि से सम्बंधित विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजने का आश्वासन दिया। संचालन लेखपाल तेज प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान कुल 11 मृतक परिजनों में फूलझरिया पत्नी बैजनाथ निवासी कुलडोमरी, आलिम पुत्र कुर्बान निवासी सुंदरी, पूजा पुत्री कमलेश निवासी जरहा, शहनाज पुत्री कालिम निवासी जोरुखाड़, रंजन पुत्र राजकुमार निवासी कोरची, मानकुंवर पत्नी प्रेम निवासी अहीरबुढवा, लक्की पुत्र सिकंदर निवासी परासी, जिन्दलाल पुत्र देवशाह निवासी झारोकला, रामप्रसाद पुत्र रमेश निवासी करहिया, सुनील पुत्र स्व0 रामसिंह निवासी परनी, सिमा पुत्री शिव मंगल निवासी जरहा को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।



