10 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म ,तीनों आरोपित नाबालिग ,पुलिस बल तैनात
महाराजगंज। जनपद के परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली10 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जिसके कारण पुरे गाँव में सनसनी फैल गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जनपद के एसपी प्रदीप गुप्ता ने स्वयं पहुँचकर मामले की जानकारी ली और सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।बताया गया है कि दुष्कर्म के सभी आरोपी उसी गांव के रहने वाले तीन लडके है और तीनों आरोपित नाबालिग हैं। तीनों लड़को ने गाँव की ही दस वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर नहर के पास बुलाया और फिर बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
तीनो लड़कों में से एक की उम्र 13 वर्ष,एक की11 वर्ष और एक की उम्र 9 बर्ष बतायी गयी है। उस पर आरोप है कि बच्ची को वहाँ बुला कर लाया था। सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया गया है और गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गये है। मुक़दमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



