
जर्जर भवन गिरने से व्यक्ति घायल, इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रमपुरवा में उपेन्द्र चौधरी उम्र 36 वर्ष पुत्र ध्रूप शनिवार की रात लगभग 11 बजे खाना खाने के वाद घर के आँगन में हैंडपंप पर पानी पीने जा रहा था कि अचानक जर्जर मकान उसके ऊपर गिर गया। आनन् फानन में परिजन जिला अस्पताल ले गए,जहाँ भर्ती न किए जाने पर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। आज सुबह चार बजे उसकी मृत्यु हो गयी। मौके पर पहुची पुलिस,तहसीलदार निचलौल,हल्का लेखपाल लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।



