संतकबीरनगर : उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले की मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान का शव गुरुवार भोर उनके घर में फंदे से लटकता मिला।पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर गांव निवासी मालती चौहान का शव उनके ही घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि मालती का अपने पति विष्णु चौहान से विवाद चल रहा था। ऐसे में पुलिस विष्णु चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। (वार्ता)



