महोबा : उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में पैसे के लेनदेन के विवाद में एक युवक की कुएं में फेंक कर हत्या कर दी गयी।अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने बुधवार को बताया कि सुभाष चौकी क्षेत्र में बन्धानवार्ड स्थित प्राचीन सदनऊ कुआँ से पुलिस ने इलाकाई लोगो की सूचना पर 27 वर्षीय एक युवक विपुल तिवारी का शव बरामद किया। मृतक नगर के कादी पुरा मोहाल का निवासी बताया गया है। आसपास के लोगो के मुताबिक वह रमजानी नामक अपने किसी मित्र के साथ मौके पर शराब पीते हुए देखा गया था। वह कुएं में गिर कर मौत का शिकार कैसे बना यह संदिग्ध व अस्पष्ट है। (वार्ता)



