Crime

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

चौबेपुर। सिरिस्ती गांव में गुरुवार सुबह घरेलू विवाद में रक्षा सिंह (25) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। कृष्णकुमार सिंह का एकलौता बेटा रक्षा बुधवार रात किसी बात पर नाराज हो गया था। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं आया। परिवार के लोग उसे खोजने लगे तो पता चला कि वह पास ही नीम के पेड़ पर फंदे पर लटक रहा है।

सूचना पर परिवार के लोग वहां पर पहुंचे। पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों व गांव की लिखित तहरीर पर शव अंत्येष्टि के लिए परिजनों को दे दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि युवक नशे का आदि था। परिवार से अक्सर विवाद करता था। शुरूआती जांच में पारिवारिक विवाद ही सामने आया है।

ट्राली चालक ने फांसी लगाकर दी जान

कछवांरोड। मिजार्मुराद थानांतर्गत छतेरी (मानापुर) गांव निवासी कल्लूराम के पांच पुत्रों में सबसे बड़ा सुरेश ट्राली चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। रात में वह कमरे में सोने गया। सुबह जब पत्नी उठी को देखा कि पति फंदे पर लटक रहा है। सूचना पर आस-पास के लोग जुट गए। किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button