Crime

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तीन घायल

रायपुर । रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे- 30 पर 2 ट्रकों के बीच टक्कर हो गई है। हादसा बस्तर के कोसा सेंटर के पास हुआ है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि घना कोहरा होने की वजह से हादसा हुआ है। मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, गुरुवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच हादसा हुआ है। जगदलपुर से एक ट्रक कबाड़ का सामान लेकर रायपुर की तरफ जा रहा था, तो वहीं विपरीत दिशा से दूसरा ट्रक जगदलपुर की तरफ आ रहा था।घना कोहरा होने की वजह से बस्तर में नेशनल हाईवे- 30 के किनारे स्थित कोसा सेंटर के पास दोनों ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button