
गोरखपुर । बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है मिडिसिन वार्ड में एडमिड युवक की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। आश्चर्य की बात है मृत युवक के बॉडी से नाक, कान, आधा सिर और चेहरा गायब मिला है सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गोरखनाथ क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी संजय(32) को पेट दिक्कत की वजह से परिजनों ने 16 मार्च को उन्हें मेडिकल कॉलेज के मिडिसिन वार्ड में एडमिट कराया था। यहां संजय का वार्ड 9 के बेड नंबर 21 में इलाज चल रहा था। संजय सुबह शौच के लिए टॉयलेट गए और घंटो तक नहीं लौटे ड्यूटी कर रहे गार्ड ने शव देखा जिसकी बॉडी से नाक, कान,और आधा चेहरा गायब है। गार्ड ने मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य को सूचना दी।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस के छानबीन करने पर पता चला युवक अपनी मां से बता कर शौच के लिए गया और काफी देर तक नहीं लौटा। मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य गणेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है, युवक खिड़की को टॉयलेट का दरवाजा समझकर खोला और गिर गया,जिससे युवक की मृत्यु हो गई। प्रचार्य ने यह भी बताया कि युवक के गायब अंगों को कुत्तों ने खा लिया। पुलिस इस मामले की जांच में लगी है।



