Crime

अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

कांकेर,छत्तीसगढ़ । पखांजुर से डोटोमेटा सड़क पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गया है,मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक महेंद्र नेताम पिता बुधराम नेताम पिव्ही नंबर 41 में संचालित भूत मेला देख कर अपने मोटरसाइकिल से अपने घर डोटोमेटा जा रहा था वही अज्ञात वाहन की ठोकर से महेंद्र नेताम की मौके पर दर्दनाक मौत हो गया,खबर मिलते ही पखांजुर पुलिस मौके पर पहुंच गई एवं इमरजेंसी सेवा 108 की मदद से दुर्घटना ग्रस्त युवक को पखांजुर सिविल अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया है,वही युवक के शव को मरच्यूरी में रखा गया है सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव को परिजनों को सौप दिया जाएगा,मामले पर पखांजुर पुलिस जांच पर जुट गई है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button