UP Live

सड़क हादसे में युवक हुआ गंभीर

दुद्धी,सोनभद्र– विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में एक टिपर के चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि झारखड-गढ़वा जिले के पंकज गुप्ता 25 पुत्र उदय प्रसाद निवासी बिरवल थाना धुरकी निवासी अपने किसी निजी कार्य से दुद्धी जा रहे थे, कि अचानक जोरुखाड़ गांव में एक टिपर ने बाइक सवार को धक्का मार दिया।जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलवस्था में युवक को एम्बुलेंस से दुद्धी सीएचसी लाया गया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button