State

यूपी में अपराधियों का बोलबाला-आप

महाराजगंज। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्त के नेतृत्व में यूपी के कानपुर में “शहीद पुलिस कर्मियों” को मौन श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। और सभी घायल पुलिस के जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। अंत में कार्यालय में बैठक कर उक्त घटना पर सबने अपने अपने विचार व्यक्त किया कि जब भाजपा सरकार में पुलिस के लोग ही नहीं सुरक्षित है,तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा। यूपी में अपराधियों का बोलबाला है। अपराधी निडर और बेखौफ है आम जनता डरी हुई है। उक्त अवसर पर जिला सचिव के०एम०अग्रवाल, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष  राजेन्द्र स्वर्णकार,सचिव श्रीकृष्ण कासौधान,नगर अध्यक्ष राममिलन वर्मा,युवा के सिद्धार्थ पांडेय,घुघली के प्रभारी विनोद कुमार साहनी,आदित्य आर्या, बनारसी मद्धेशिया,कमलेश यादव,राहुल गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button