State

झारखंड में सोमवार को चार रैली करेंगे योगी

लखनऊ : तीन दिन तक उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को झारखंड जाएंगे। वे यहां दूसरे दिन चुनाव प्रचार करेंगे। इसके पहले सीएम योगी पांच नवंबर को चुनाव प्रचार में झारखंड गए थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा भवनाथपुर विधान सभा क्षेत्र में होगी। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से मनु प्रताप शाही को टिकट दिया है। सीएम योगी इसके बाद पलामू जनपद की हुसैनाबाद सीट से उम्मीदवार कमलेश कुमार सिंह के लिए वोट मांगेंगे। सीएम योगी की तीसरी व चौथी रैली भी पलामू जनपद में ही होगी। तीसरी रैली पांकी से शशिभूषण मेहता के लिए करेंगे। सीएम योगी की सोमवार को चौथी व आखिरी रैली डॉल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र में होगी। यहां से भाजपा ने आलोक कुमार चौरसिया को उम्मीदवार बनाया है।

जहां दुर्दांत अपराधी, माफिया व दुष्कर्मी पैदा होते हैं, अखिलेश उस प्रोडक्शन हाउस के सीईओ और शिवपाल ट्रेनर हैंः योगी

बबुआ अभी बालिग नहीं हुआ है…: सीएम योगी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button