UP Live

403 विधानसभाओं में गूंजेगा बेटियों का हुनर, योगी सरकार दे रही खेल मंच

नारी सम्मान को नई दिशा दे रही योगी सरकार, खेल, आत्मरक्षा और सामाजिक नेतृत्व में आगे बढ़ेंगी महिलाएं . महिला सुरक्षा व आत्मनिर्भरता पर फोकस, 200 महिला पीआरडी स्वयं सेवक सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर . मिशन शक्ति के तहत महिला पीआरडी को मिलेगा पुनर्प्रशिक्षण, गांव-गांव पहुंचाएंगी सुरक्षा संदेश .

  • मिशन शक्ति:1.5 लाख महिला खिलाड़ियों की होगी ‘विधायक खेल स्पर्धा’ में भागीदारी

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 के 90 दिवसीय विशेष अभियान ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। इस अभियान के जरिए योगी सरकार महिलाओं को खेल, आत्मरक्षा और सामाजिक नेतृत्व में भी आगे बढ़ा रही है।

इसी के तहत 403 विधान सभाओं में ” विधायक खेल स्पर्धा” का आयोजन शुरू किया है, जिसमें लगभग 1.5 लाख महिला खिलाड़ियों के प्रतिभाग की संभावना है। साथ ही, 200 महिला पीआरडी (प्रांतीय रक्षा दल) स्वयंसेविकाओं को पुनर्प्रशिक्षण, दक्षता और आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। योगी सरकार ने अब तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए मिशन शक्ति 5.0 अभियान से महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

व्यापक होता जा रहा है मिशन शक्ति 5.0

जैसे-जैसे मिशन शक्ति 5.0 अभियान आगे बढ़ रहा है, यह अपने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए और व्यापक होता जा रहा है। यह अभियान हर वर्ग और समुदाय तक अपनी पहुंच बनाने में कामयाब हो रहा है। योगी सरकार “मा० विधायक खेल स्पर्धा” के आयोजन को इस अभियान से जोड़कर आगे बढ़ने का फैसला किया है,जिससे सभी 403 विधान सभाओं यह कार्यक्रम होगा। इसमें 1.5 लाख महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

यह आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देगा, बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वास और सामाजिक पहचान भी प्रदान करेगा। इन स्पर्धाओं के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को एक मंच मिलेगा, जहाँ वे अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता को निखार रही हैं। यह पहल नारी सम्मान को मजबूत करते हुए उन्हें स्वावलंबन की ओर अग्रसर कर रही है, जो योगी सरकार के महिला सशक्तीकरण के विजन का हिस्सा है।

पीआरडी स्वयंसेविकाओं का प्रशिक्षण

दूसरी ओर, 200 महिला पीआरडी स्वयंसेविकाओं को पुनर्प्रशिक्षण और आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण उन्हें न केवल अपनी सुरक्षा के लिए सक्षम बना रहा है, बल्कि वे अन्य महिलाओं को भी आत्मरक्षा की तकनीक सिखा सकेंगी। यह कदम नारी सुरक्षा को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहाँ महिलाओं को अक्सर असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। प्रशिक्षित स्वयंसेविकाएँ मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता अभियानों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

मिशन शक्ति 5.0 के तहत युवा कल्याण विभाग ने 57,695 ग्राम पंचायतों में 53,522 युवक मंगल दलों और 52,042 महिला मंगल दलों का गठन किया है, इसे विभागीय पोर्टल पर भी पंजीकृत किया जा चुका है। इन दलों ने खेलकूद, वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वच्छता, नशामुक्ति, जल संरक्षण और मिशन शक्ति जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्यों में जागरूकता फैलाई है। विशेष रूप से 826 विकास खंडों में 52,042 महिला मंगल दलों ने 43 स्थलों पर 2,405 सदस्यों के साथ महिला स्वास्थ्य, साइबर क्राइम, लैंगिक दुर्व्यवहार और सामाजिक कुरीतियों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कन्या सुमंगला, मातृत्व लाभ और सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाओं के बारे में भी इनके माध्यम से जानकारी दी जा रही है।

आधुनिक और सशक्त नगर निकाय ही बनाएंगे विकसित उत्तर प्रदेश की राह: मुख्यमंत्री

एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को हराया,पर ट्रॉफी नहीं मिली! -विवाद से शुरू हुआ टूर्नामेंट, विवाद में ही खत्म हुआ

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button