गोरखनाथ मंदिर में अष्टमी पर योगी आदित्यनाथ ने की मां महागौरी की पूजा
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां महागौरी की विधिवत पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और आरती संपन्न हुई। गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार आयोजित अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
- वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-आरती संपन्न, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
गोरखपुर । चैत्र (वासंतिक) नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार रात गोरखनाथ मंदिर स्थित शक्तिपीठ में विधि विधान से मां महागौरी की पूजा अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार हवन व आरती के साथ मुख्यमंत्री ने अनुष्ठान पूर्ण किया और मां आदिशक्ति जगतजननी से प्रदेशवासियों के मंगल की प्रार्थना की।
वासंतिक नवरात्रि के पहले ही दिन से गोरखनाथ मंदिर में देवी आदिशक्ति भगवती के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना का क्रम जारी है। बुधवार को गोरखपुर आए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर गुरुवार रात मां महागौरी की विधि विधान से आराधना की। इसके बाद उन्होंने गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार अष्टमी का हवन किया। आरती व प्रसाद वितरण के साथ यह आराधना पूर्ण हुई। आनुष्ठानिक कार्य गोरक्षपीठ के पुरोहितों व आचार्यों के साथ वेदपाठी विद्यार्थियों ने सम्पन्न कराया।
देश में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: पेट्रोलियम मंत्रालय
तकनीक से परहेज कर दुर्गति की ओर नहीं जाना, करना है प्रगति का अनुसरण: मुख्यमंत्री



