Entertainment

31 दिसंबर को होगा अक्षरा और चिंटू की फिल्म ‘विवाह 2’ का वर्ल्‍ड टेलीविजन प्रीमियर

भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और चॉकलेटी हीरो प्रदीप पांडेय चिंटू की फिल्म विवाह 2 का वर्ल्‍ड टेलीविजन प्रीमियर 31 दिसंबर को भोजपुरी सिनेमा पर होगा।31 दिसम्बर को भोजपुरी सिनेमा पर शाम 7 बजे प्रदीप पांडेय चिंटू और अक्षरा सिंह की फिल्म ‘विवाह 2’ का प्रीमियर होगा। यह फ़िल्म इसी साल छठ पूजा के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।निर्माता निशांत उज्‍जवल ने बताया कि यशी फिल्‍म्‍स-अभय सिन्‍हा प्रस्‍तुत और रेणु विजय फिल्‍म्‍स इंटरटेमेंट कृत ‘विवाह 2’ एक क्लास फ़िल्म है, जिसे दर्शकों ने सिनेमाघरों में खूब पसंद किया। और अब यह टीवी पर 31 दिसम्बर को दिखायी जायेगी।

उन्होंने कहा ,हम भोजपुरी सिने लवर्स से अपील करेंगे कि आप हमारी फ़िल्म जरूर देखेंगे। आपके प्यार और आशीर्वाद से हम अच्छी फिल्में बनाने को प्रेरित होते हैं। भोजपुरी सिनेमा भोजपुरी का नम्बर चैनल है, जो आपके लिए हमेशा कंटेंट बेस्ड मनोरंजन लेकर आता है। तो इस बार हम सभी भोजपुरी सिनेमा पर ‘विवाह 2’ के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन मानते हैं।”गौरतलब है कि फिल्‍म ‘विवाह 2’ में प्रदीप पांडेय चिंटू, अक्षरा सिंह के अलावा सहर अफ्सा, आम्रपाली दुबे ृमनोज टाइगर, अमित शुक्‍ला, अनुराधा सिंह, प्रियांशु सिंह, संजय वर्मा, बबलू पंडित, राजेश मौर्या, ब्रजेश त्रिपाठी एवं संजय महानंद मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्‍म में संगीत ओम झा का है। गीत श्‍याम देहाती, अरविंद तिवारी, यादव राज, साई प्रकाश, प्रिंस दुबे एवं राजकुमार आर पांडेय का है। लेखक मनोज कुशवाहा हैं। कोरियोग्राफर रिक्‍की गुप्‍ता एवं कानू मुखर्जी हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button